प्रकाशित समय : सुबह
Gold-Silver Price Hike: पिछले कुछ दिनों में सोना और चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट के बाद अब बाजार रिकवरी मोड में नजर आ रहा है। पिछले दो दिनों के भीतर चांदी की कीमतों में करीब 16,000 रुपये की जोरदार बढ़त दर्ज की गई है। हालांकि, इस उछाल के बावजूद चांदी अभी भी अपने ऑल-टाइम हाई लेवल से करीब 1.75 लाख रुपये सस्ती मिल रही है।
चांदी की कीमतों में अचानक आई तेजी
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर शुक्रवार को कारोबार की शुरुआत होते ही चांदी की कीमतों में बड़ा उछाल देखा गया। 5 मार्च की एक्सपायरी वाली चांदी अपने पिछले बंद भाव 2,41,393 रुपये की तुलना में सीधे 2,44,802 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुली। यानी बाजार खुलते ही चांदी में 3,409 रुपये की तेजी आई।

बता दें कि महज दो दिनों के भीतर चांदी 16,019 रुपये महंगी हो चुकी है। इससे पहले 17 फरवरी को चांदी का भाव 2,28,783 रुपये पर बंद हुआ था।
अपने रिकॉर्ड हाई से अब भी काफी सस्ती है चांदी
भले ही चांदी की कीमतों में तेजी लौटी है, लेकिन यह अपने उच्चतम स्तर से काफी नीचे है। 29 जनवरी 2026 को चांदी ने 4,20,048 रुपये प्रति किलो का ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया था। उस स्तर के मुकाबले देखें तो ताजा बढ़ोतरी के बाद भी चांदी अभी करीब 1,75,246 रुपये सस्ती मिल रही है।
सोने के भाव में भी आया सुधार
चांदी के साथ-साथ सोने की कीमतों में भी तेजी का रुख है। शुक्रवार को MCX पर 2 अप्रैल की एक्सपायरी वाला सोना 1,55,386 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी दिन यह 1,54,819 रुपये पर बंद हुआ था, जिससे आज इसमें 567 रुपये की तेजी आई है। पिछले दो दिनों में सोने की कीमतों में कुल 3,968 रुपये का इजाफा हुआ है।
गोल्ड रेट: हाई लेवल से 37 हजार रुपये की छूट
सोना भी अपने रिकॉर्ड हाई से काफी कम कीमत पर ट्रेड कर रहा है। 29 जनवरी को सोने ने 1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम का ऑल-टाइम हाई छुआ था। वर्तमान कीमतों की तुलना करें तो सोना अभी भी अपने लाइफ-टाइम हाई से करीब 37,710 रुपये सस्ता मिल रहा है।
नोट: सोने-चांदी या किसी भी धातु में निवेश करने से पहले अपने बाजार विशेषज्ञ या वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।
खुशालाल प्रजापति द्वार लिखा गया।
स्वतंत्र समाचार प्रकाशक जो वैश्विक मामलों, आपूर्ति श्रृंखलाओं और सार्वजनिक नीति पर ध्यान केंद्रित करता है – और सब कुछ सत्यापित रिपोर्टिंग के साथ!
यह भी पढ़ें

Leave a Reply